Sakshi Dhoni Birthday: बर्थडे पर पोल्का ड्रेस में साक्षी का दिखा ग्लैमरस लुक, दोस्तों संग काटा केक, पति महेंद्र सिंह धोनी के लिए लिखा रोमांटिक 'मैसेज'
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपना 38वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया. इस मौके पर साक्षी पोल्का डॉट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं. बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपने खास दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैं.
सामने आईं तस्वीरों में साक्षी अपने जन्मदिन के मौके पर ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस में नजर आईं. इस ड्रेस में साक्षी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं. इस ड्रेस में स्वीटहार्ट नेकलाइन, छोटी कैप स्लीव्स और साटन जैसी मुलायम फिनिश थी. इस मिड लेंथ ड्रेस के अपर फ्रंट पर नेट की खूबसूरत डिटेलिंग थीं. साक्षी ने ड्रेस के साथ मोतियों का नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने हुए थे.
A post shared by Sakshi & Ms.Dhoni ♥️🇮🇳 (@demolish.sakshi.haters)
साक्षी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक हाथ में ब्रेसलेट और दूसरे हाथ में वॉच पहनी थी. साक्षी ने आंखों में काजल, आईलाइनर और गालों पर ब्लश लगाया हुआ था. उन्होंने साइड पार्टेड देकर बालों को खुला छोड़ा था.
साक्षी अपनी जन्मदिन की पार्टी में अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती भी करती दिखाई दीं.
साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की. इस दौरान साक्षी ने एक बेहद खूबसूरत जगह की फोटो भी पोस्ट की और उसके साथ कैप्शन में बेहद प्यार भरा मैसेज लिखा, 'वेन ही प्लैन्स'. साक्षी के जन्मदिन पर फैंस भी उन्हें लगातार कमेंट्स कर उन्हें बधाई दे रहे हैं और दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

