Sara Tendulkar-Saaniya Chandhok: भाभी सानिया का हाथ थामे दिखीं सारा तेंदुलकर, लेपर्ड ड्रेस में छाई सचिन की बहू, इवेंट में लूटी लाइमलाइट
बुधवार को मुंबई में एक फैशन इवेंट हुआ. जहां फिल्मी और फैशन की दुनिया के नामी सितारों ने शिरकत की.
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और बहू सानिया चंदोक ने भी फैशन का जलवा बिखेरा. रेड कारपेट पर उनका दिलकश अंदाज दिखा.
एंट्री के वक्त सारा अपनी भाभी सानिया का हाथ थामे दिखीं. ननद-भाभी ने पैप्स के सामने पोज दिए. दोनों का स्टनिंग अवतार देखकर हर कोई हैरान है.
सानिया लेपर्ड प्रिंटेड लॉन्ग गाउन में दिखीं. वहीं सारा का भी स्टाइलिश अवतार दिखा. ब्लैक गाउन में वो बला ही खूबसूरत लगीं.
सानिया और सारा का स्टाइलिश अवतार लोगों का दिल जीत रहा है. जितनी खूबसूरत वे दोनों दिख रही हैं. उससे कहीं ज्यादा सुंदर उनकी बॉन्डिंग है.
फैंस ने उनके स्टाइल और बॉन्ड को 10 में से 10 नंबर दिए हैं. लोगों का कहना है पूरे इवेंट में उन दोनों ने लाइमलाइट लूटी.
एक यूजर ने कहा- कल को जब सारा शादी कर अपने ससुराल चली जाएंगी, तब वे दोनों कैसे एक दूसरे के बिना रहेंगी.
सानिया को तेंदुलकर परिवार अपनी बेटी की तरह मानता है. सास अंजलि संग भी सानिया का अच्छा बॉन्ड है.
सानिया ने इंस्टा पर सास और ननद सारा संग फोटो पोस्ट की है. इसमें सानिया अपनी सासू मां पर प्यार लुटाती दिख रही हैं.
