डेटा नहीं चाहिए तो टेंशन खत्म... अब सिर्फ कॉल-SMS वाला सस्ता रिचार्ज भी मिलेगा, TRAI का बड़ा फैसला

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. TRAI ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियमन, 2026 जारी किया है. इस नए नियम के तहत सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे रिचार्ज प्लान देने होंगे जिनमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविध...

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. TRAI ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियमन, 2026 जारी किया है. इस नए नियम के तहत सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे रिचार्ज प्लान देने होंगे जिनमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा हो, यानी इनमें डेटा शामिल नहीं होगा.

TRAI का कहना है कि अभी तक ऐसे प्लान बहुत कम संख्या में मिलते थे, खासकर कम वैलिडिटी वाले प्लान में इनकी भारी कमी थी. इसी वजह से यह नया फैसला लिया गया है.

नए नियम के मुताबिक, जिन ग्राहकों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहिए, उनके लिए कंपनियों को Voice और SMS वाला प्लान देना अनिवार्य होगा. इसके अलावा कंपनियों को एक ऐसा विकल्प भी देना होगा जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर अपना रिचार्ज रिन्यू कर सके. इससे ग्राहकों को बार-बार अलग-अलग तारीखों पर रिचार्ज कराने की झंझट से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: AI CEOs का पब्लिसिटी स्टंट या सच में 10 साल में खत्म हो सकती है इंसानियत? दाल में कुछ काला है

इतना ही नहीं, 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक Voice-SMS Only प्लान भी हर कंपनी को अपने ग्राहकों को देना होगा. यानी लंबी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के पास भी अब बिना डेटा वाला विकल्प मौजूद रहेगा. TRAI ने यह भी कहा है कि इन प्लान की कीमतों में उचित कटौती की जाए, ताकि ये प्लान डेटा वाले प्लान के मुकाबले सस्ते पड़ें.

इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करते या बहुत कम करते हैं. खासकर बुजुर्ग यूजर्स और कम आय वाले ग्राहकों के लिए यह राहत भरी खबर है, क्योंकि अब उन्हें बिना वजह डेटा वाले महंगे प्लान लेने की मजबूरी नहीं रहेगी. वे अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही प्लान चुन सकेंगे. TRAI ने बताया कि इस नियम के ड्राफ्ट पर लोगों से कुल 1,132 प्रतिक्रियाएं मिली थीं, जिनके आधार पर यह अंतिम फैसला लिया गया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/story/trai-voice-sms-only-recharge-plans-telecom-tariff-voucher-new-rules-2026-ntc-agkp-dskc-2650029-2026-09-22?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business