Soyabean Chunks: नाश्ते में ब्रेड-टोस्ट खाना छोड़ें, 1 कप सोया की बड़ियों से बनाएं प्रोटीन से भरपूर लेमन गार्लिक सोया चक्स, आसान है तरीका
शाम के समय जब हल्की भूख लगती है, तो अक्सर हमारा मन कुछ तीखा और चटपटा खाने का करता है. लेकिन ज्यादातर चटपटे स्नैक्स अनहेल्दी होते हैं. ऐसे में स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है लेमन गार्लिक सोया सोया वड़ी प्रोटीन का एक बेहतरीन जरिया हैं और जब इन्हें भुने हुए लहसुन, हरी मिर्च, काली मिर्च और ताजे नींबू के रस के साथ पकाया जाता है, तो इनका स्वाद दोगुना हो जाता है.
यह रेसिपी न केवल बनाने में बेहद आसान है, बल्कि सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. डाइटिंग करने वालों और बच्चों के टिफिन के लिए यह एक सुपर स्नैक है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान और झटपट रेसिपी!
1.5 बड़ा चम्मच लहसुन (बारीक कटा हुआ)
एक बर्तन में 3-4 कप पानी में थोड़ा-सा नमक डालकर उबालें. अब इसमें सोया चंक्स डालें और 5 मिनट तक उबलने दें.
गैस बंद करके सोया चंक्स को छान लें और ठंडे पानी से धो लें. ठंडा होने पर हाथों से दबाकर सोया चंक्स का पूरा पानी अच्छे से निचोड़ लें.
एक पैन में मक्खन या तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें.
अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और 1-2 मिनट भूनें. इसके बाद उबाले और निचोड़े हुए सोया चंक्स डालें और तेज आंच पर 3-4 मिनट तक रोस्ट करें ताकि वे हल्के क्रिस्पी हो जाएं.
अब इसमें काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, भुना जीरा पाउडर, सादा नमक और काला नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मसाले सोया पर लिपट जाएं.
गैस बंद करें और ऊपर से ताज़ा नींबू का रस और हरा धनिया डालें.
तैयार है आपका गरमा-गरम, चटपटा और तीखा लेमन गार्लिक सोया. इसे शाम की चाय के साथ या ऐसे ही स्नैक के रूप में परोसें.


