SpiceJet Crisis: संकट में स्पाइसजेट... अब मिलेगा ₹5500 करोड़ का बूस्टर, बोर्ड की मंजूरी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
एविएशन की दिग्गज कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) की उड़ानें अब यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं. इनमें देरी और कैंसिलेशन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हालात ये है कि स्पाइसजेट की फ्लाइट बुक करने वाले घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करने के बाद अपने घर लौटने को मजूबर हैं. एयरलाइन के ...

एविएशन की दिग्गज कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) की उड़ानें अब यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं. इनमें देरी और कैंसिलेशन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हालात ये है कि स्पाइसजेट की फ्लाइट बुक करने वाले घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करने के बाद अपने घर लौटने को मजूबर हैं. एयरलाइन के हालात ऑपरेशनल चुनौतियों के चलते दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं और सवाल उठने लगे हैं कि क्या कंपनी के पास संचालन के लिए पैसे नहीं बचे, क्या ये कंपनी बंद होने की कगार पर पहुंच गई है. 

फ्लाइट्स में देरी और इनके कैंसिल होने के मामलों के बीच SpiceJet बोर्ड अब स्थिति में सुधार के लिए कदम आगे बढ़ाने लगी. इस क्रम में अपनी फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है और इसके तहत स्पाइसजेट को 5500 करोड़ रुपये का बूस्टर देनी को मंजूरी दी गई है. बता दें कि ऑपरेशनल चुनौतियों से जूझ रही स्पाइसजेट का शेयर 5 दिनों से दनादना चढ़ रहा है और अपर सर्किट हिट कर रहा है. इसके शेयर का भाव इस दौरान 27 फीसदी चढ़कर 9.97 रुपये का हो गया है.

स्पाइसजेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला SpiceJet बोर्ड ने अधिकृत शेयर पूंजी को 2,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7,500 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दी है. इसके साथ ही एयरलाइंस मैनेजमेंट को संभावित निवेशकों से इन्वेस्टमेंट प्रोसेस में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है.

स्पाइसजेट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार को एक या अधिक तरीकों से 5,500 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने के प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगा दी है. यह कदम एयरलाइन की खराब वित्तीय स्थिति को मजबूत करने, अपनी संचालन क्षमता को फिर से बढ़ाने और कंपनी को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. प्रस्तावित फंड राइजिंग की प्रक्रिया इक्विटी और अन्य माध्यमों के जरिए की जा सकती है.

स्पाइसजेट पर संकट क्यों आया?  स्पाइसजेट की उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन के पीछे वजह कई हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी आर्थिक दबाव में है और ये रोजमर्रा के ऑपरेशन पर असर डाल रहा है. एयरलाइन को 'कैश एंड कैरी' व्यवस्था के तहत काम करने को मजबूर है. यानी एयरपोर्ट सर्विस लेने से पहले उसे तमाम पेमेंट करने पड़ रहे हैं.

इसके अलावा वित्तीय स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कर्मचारियों की सैलरी में देरी हो रही है, क्रू की कमी बढ़ रही है और बड़ी संख्या में विमान ग्राउंडेड हैं. एयरलाइन पर कई एयरपोर्ट अथॉरिटीज का बकाया है, जिनकी ओर से स्पाइसजेट ऑपरेशन पर पाबंदियां लगी हैं. 

SpiceJet की आर्थिक स्थिति देखें, तो सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी को 621 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था. इससे एक साल पहले की समान अवधि में ये आंकड़ा 458 करोड़ रुपये था. बात कंपनी के रेवेन्यू की करें, तो ये सालाना आधार पर 13.4 फीसदी घटकर 792 करोड़ रुपये रह गया, जो 915 करोड़ रुपये था. स्पाइसजेट के ग्राउंडेड विमानों पर 120 करोड़ रुपये और उन्हें दोबारा ऑपरेशन में लाने पर 30 करोड़ रुपये का खर्च रिकॉर्ड किया गया था. 

Original Source
https://www.aajtak.in/business/news/story/spicejet-crisis-airline-board-approves-plans-to-raise-upto-5500-crore-tutc-dskc-2699834-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World