Sunny Deol Lavish Home Tour: हेलीपैड से जिम तक: महल से कम नहीं रामायण के 'हनुमान' का बंगला

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नमित मल्होत्रा के निर्देशन में बनी रामायण बुधवार को थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. रवि दुबे, लक्ष्मण के किरदार में हैं और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं. 

नमित मल्होत्रा के निर्देशन में बनी रामायण बुधवार को थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. रवि दुबे, लक्ष्मण के किरदार में हैं और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं. 

फिल्म में सनी देओल राम भक्त हनुमान के रोल में हैं. सनी देओल को भगवान हनुमान के रोल में देखना उनके फैन्स के लिए बड़ी ट्रीट से कम नहीं है.   

सनी देओल ने हनुमान के रोल में क्या कमाल किया है, ये तो बॉक्स ऑफिस आंकड़े बताएंगे, लेकिन उससे पहले उनके आलीशान घर का टूर कर लेते हैं.   

आइए देखते हैं कि हनुमान बनकर सबका दिल जीतने निकले सनी देओल कितनी रईसी से जीते हैं. सनी देओल का मुंबई के मालाबार हिल इलाके में आलीशान बंगला है. 

सनी के बंगले में मॉर्डन लाइफस्टाइल की सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं. एक्टर ने घर पर हाई क्वालिटी के कलरफुल ग्लास लगवाए हुए हैं. जब इन ग्लासेस पर सूर्य की रोशनी पड़ती है, तो इंद्रधनुष जैसे कलर से जगमगा उठते हैं. 

सनी के घर के बाहर एक पूल है, जहां बैठकर आपको समुद्र के नजारे जैसी फीलिंग आती है. घर का गार्डन एरिया भी बेहद खूबसूरत है. 

एक्टर के घर के सोफे भी काफी लग्जरी और आरामदायक नजर आते हैं. सनी के बैठने का स्टाइल बता रहा है कि सोफे पर बैठना कितना रिलैक्सिंग है. 

एक्टर के घर पर थिएटर और छत पर हैलीपैड भी बना हुआ है, जिससे समझ आता है कि वो कितनी आलीशान लाइफ जीते हैं. मुंबई के अलावा सनी के पास मनाली और लोनावला में भी प्रापर्टी है.   

सनी के घर का इंटीरियर देखकर पता चलता है कि हर छोटी से छोटी चीज पर बारीकी से रिसर्च की गई है.

इंडिया के अलावा उन्होंने यूके में भी प्रॉपर्टी ले रखी है. काम से फुर्सत मिलते ही सनी यूके वाले घर में समय बिताना पसंद करते हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/photo/ramayan-hanuman-sunny-deol-lavish-home-tour-helipad-gym-inside-photos-net-worth-tmovb-2687720-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World