Surya Shani Yog: कल बनेगा सूर्य-शनि का प्रतियुति योग, इन 4 राशियों का खूब बढ़ेगा बैंक-बैलेंस
ज्योतिष में सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध बताया गया है. 4 अक्टूबर को ये दोनों ग्रह एक दुर्लभ संयोग का निर्माण करने वाले हैं. इस दिन सूर्य और शनि एक-दूसरे से 180 डिग्री पर स्थित रहेंगे, जिससे प्रतियुति दृष्टि योग बनेगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि और सूर्य की यह स्थिति चार राशि के जातकों को शुभ परिणाम देने वाली है. इन राशियों को नौकरी, कारोबार, पैतृक संपत्ति, कानूनी मामलों और आमदनी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है.
मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य की अनुकूलता कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिला सकती है. नौकरी करने वालों के लिए कोई विशेष अवसर या उपहार मिलने की स्थिति बन सकती है. राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में प्रतिष्ठा मिल सकती है. सोना-चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आर्थिक तरक्की के योग बताए गए हैं. वहीं, पाचन शक्ति से जुड़ी परेशानियों में भी कमी आ सकती है.
सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए कारोबार में आर्थिक विस्तार के योग बन सकते हैं. नौकरी से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलने की संभावना है. आय में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं. पिता का सहयोग मिलेगा और पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है. शत्रु शांत होंगे और समाज में नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है. सेहत भी अच्छी रहने की बात कही गई है.
मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए यह योग कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने वाला हो सकता है. जिन कामों में लंबे समय से रुकावट आ रही थी, उनमें सफलता मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. कानूनी कार्यों में भी सफलता मिलने के योग हैं. कारोबार करने वालों की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है. संतान की ओर से लाभ या कोई खुशखबरी मिल सकती है. सरकारी नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती है.
कुंभ राशि कुंभ राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति के योग बताए गए हैं. पिता से संपत्ति का लाभ मिल सकता है और आमदनी में इजाफा हो सकता है. कारोबार में धन से जुड़े अटके हुए काम बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.


