क्रिकेटर शिवम दुबे ने खरीदी धांसू SUV! अमिताभ बच्चन के गैराज में भी है ये कार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
क्रिकेट के मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे अब सड़कों पर भी एक नई SUV के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं.

क्रिकेट के मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे अब सड़कों पर भी एक नई SUV के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं.

दुबे ने अपने कार कलेक्शन में महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9S को शामिल किया है.

खास बात यह है कि इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV बॉलीवुड के महानायक अमिताब बच्चन, बोमन ईरानी और कबीर बेदी जैसे सेलिब्रिटीज भी इसे अपने गैराज में शामिल कर चुके हैं.

शिवम दुबे की नई कार की डिलीवरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसे NBS इंटरनेशनल महिंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. 

Video: Insta/bs_international.mahindra

वीडियो में शिवम दुबे अपने परिवार के साथ शोरूम पहुंचते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कार का बारीकी से जायजा लिया और डिलीवरी सेरेमनी के दौरान SUV से पर्दा भी हटाया. 

दुबे ने अपनी इस नई एसयूवी के लिए रूबी वेल्वेट कलर चुना है. महिंद्रा XEV 9S कंपनी की बड़ी इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. 

कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को 59kWh, 70kWh और 79kWh के तीन बैटरी पैक विकल्पों में पेश करती है. 

इसका 59kWh बैटरी पैक फुल चार्ज होने पर 521 किलोमीटर तक की रेंज देता है. वहीं, 70kWh बैटरी पैक के साथ यह आंकड़ा 600 किलोमीटर तक पहुंच जाता है. 

इसके टॉप 79kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट की रेंज 679 किलोमीटर तक है. ये सभी आंकड़े ARAI टेस्टिंग के आधार पर हैं.

महिंद्रा की इस 7-सीटर SUV में केबिन स्पेस पर खास ध्यान दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसमें कुल 4,076 लीटर का केबिन स्पेस मिलता है. 

इसके केबिन में 31.24 सेंटीमीटर के तीन बड़े डिस्प्ले दिए गए हैं. म्यूजिक के लिए 16-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम मिलता है, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करता है. 

XEV 9S में 7 एयरबैग दिए गए हैं. इसके अलावा लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी मिलती है, जो कई रडार और कैमरों की मदद से काम करती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/shivam-dube-bought-mahindra-xev-9s-electric-suv-price-range-auaw-287594-19-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology