सूर्यकुमार यादव की फिर चमकी किस्मत! मिली T20 कप्तानी, अब दो ट्रॉफी पर नजर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने के बाद अब सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का दम दिखाने उतरेंगे. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम की कमान सौंपी गई है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने यह फैसला किया है. टाइम्स ऑफ इंड...

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने के बाद अब सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का दम दिखाने उतरेंगे. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम की कमान सौंपी गई है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने यह फैसला किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार इस सीजन दोनों सफेद गेंद के टूर्नामेंटों में टीम की अगुवाई करेंगे.

दिलचस्प बात यह है कि सूर्यकुमार को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है, जब पिछले महीने ही उन्हें मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिली थी. उन्होंने पूरे घरेलू सत्र के लिए अपनी उपलब्धता जाहिर की थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें रेड बॉल की टीम में शामिल नहीं किया. उस समय चयनकर्ताओं की दलील थी कि सूर्यकुमार ने हाल के दिनों में पर्याप्त रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है. अब सफेद गेंद के क्रिकेट में उनकी वापसी और कप्तानी ने तस्वीर बदल दी है.

मुंबई की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज 14 नवंबर को कोलकाता में करेगी. एलीट ग्रुप डी में मुंबई के साथ हैदराबाद, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड और विदर्भ की टीमें हैं. मुंबई का पहला मुकाबला हैदराबाद से होगा.

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र के मुताबिक, सीनियर चयन समिति ने इस सीजन के दोनों सफेद गेंद टूर्नामेंटों के लिए सूर्यकुमार को कप्तान बनाने का फैसला किया है. टीम के चयन से पहले 7 और 9 नवंबर को अभ्यास मैच खेले जाएंगे. 9 नवंबर को ही मुंबई की टीम चुनी जाएगी, जबकि खिलाड़ी 11 नवंबर को कोलकाता के लिए रवाना होंगे.

सूर्यकुमार यादव के लिए यह सीजन खास होने वाला है. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. अब वह उसी कप्तानी के अनुभव को मुंबई की घरेलू टीम के साथ साझा करेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचान बनाने वाले सूर्यकुमार के सामने अब मुंबई को घरेलू खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

मुंबई का घरेलू क्रिकेट में शानदार इतिहास रहा है. रणजी ट्रॉफी हो या सीमित ओवरों के टूर्नामेंट, इस टीम ने हमेशा मजबूत दावेदारी पेश की है. ऐसे में सूर्यकुमार जैसे अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले खिलाड़ी की कप्तानी टीम के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकती है.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैम्पियन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने घरेलू क्रिकेट में भी वापसी की. उन्होंने अक्टूबर में एमसीए प्रेसिडेंट कप टी20 टूर्नामेंट में एमआईजी क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व किया. इस प्रतियोगिता में उतरकर उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में अपनी वापसी की. अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनकी नजर बल्ले से दम दिखाने के साथ-साथ कप्तान के रूप में टीम को खिताब दिलाने पर होगी.

रणजी टीम से बाहर रहने के बाद सफेद गेंद के क्रिकेट में कप्तानी मिलना सूर्यकुमार के घरेलू सत्र को एक नया मोड़ देता है. मुंबई को उनसे सिर्फ बड़ी पारियों की उम्मीद नहीं होगी, बल्कि एक ऐसी कप्तानी की भी आस होगी जो टीम को सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी में खिताब तक पहुंचा सके.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/suryakumar-yadav-to-lead-mumbai-in-syed-mushtaq-ali-vijay-hazare-trophy-2026-bmsp-dskc-2688804-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World