TATA की गाड़ियों पर टूटे लोग! बिकीं 75 हजार से ज्यादा कारें

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नवंबर की शुरुआत के साथ ही बीते महीने की कारों की बिक्री के आंकड़े सामने आने लगे हैं. बीता अक्टूबर वाहन निर्माताओं के लिए काफी बेहतर रहा है.

नवंबर की शुरुआत के साथ ही बीते महीने की कारों की बिक्री के आंकड़े सामने आने लगे हैं. बीता अक्टूबर वाहन निर्माताओं के लिए काफी बेहतर रहा है.

टाटा मोटर्स के लिए भी अक्टूबर शानदार रहा है. टाटा मोटर्स ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कुल 75,426 गाड़ियों की बिक्री की है.

पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 61,295 यूनिट्स था. यानी कंपनी की कुल बिक्री में 23% का इजाफा देखने को मिला है.

वहीं डोमेस्टिक सेल की बात करें तो इस दौरान कंपनी ने कुल 73,894 यूनिट कारों की बिक्री की है. जो पिछले साल के 61,134 यूनिट के मुकाबले 21% ज्यादा है.

अक्टूबर 2026 में कंपनी ने कुल 1,532 गाड़ियों एक्सपोर्ट किया है. पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने सिर्फ 161 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था. 

सितंबर 2026 में कंपनी ने कुल 70,210 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे थे. जो अक्टूबर में बढ़कर 75,426 यूनिट्स हो गईं. यानी मंथली सेल 7% बढ़ा है.

घरेलू बाजार में सितंबर के 68,810 यूनिट्स के मुकाबले अक्टूबर में 73,894 यूनिट कारें बेची गईं. इसमें भी 7 फीसदी का इजाफा हुआ है.

टाटा मोटर्स के लिए सबसे अच्छी खबर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट से आई है. कंपनी ने कुल 16,244 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची हैं. जिसमें एक्सपोर्ट भी शामिल है.

पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 9,286 यूनिट्स था. इस तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल डिस्पैच में सालाना आधार पर 75 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई.

सितंबर में कंपनी ने कुल 15,384 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची थीं. यानी अक्टूबर के 16,244 यूनिट्स के मुकाबले तकरीबन 6% का इजाफा हुआ है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/tata-motors-october-2026-sales-electric-vechicle-auaw-287195-02-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World