THAR... बाइक-स्कूटर! अनंत सिंह की बेटी की शादी में बड़े इनाम

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बिहार में विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों चर्चा में है. शादी की तैयारियां जितने बड़े पैमाने पर हो रही हैं, उतना ही दिलचस्प इसका एक खास आयोजन भी है. 

बिहार में विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों चर्चा में है. शादी की तैयारियां जितने बड़े पैमाने पर हो रही हैं, उतना ही दिलचस्प इसका एक खास आयोजन भी है. 

25 नवंबर को होने वाली इस शादी के जश्न में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इस रेस में जीतने वाले घुड़सवार को इनाम में महिंद्रा थार SUV दी जाएगी. 

शादी से पहले इस थार की पहली झलक भी सामने आ गई है, जिसके बाद यह आयोजन लोगों के बीच चर्चा में आ गया है.

शिवांगी की शादी के मौके पर आयोजित होने वाली घुड़दौड़ के लिए अनंत सिंह ने तीन बड़े इनाम रखे हैं. 

इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले को महिंद्रा थार SUV दी जाएगी. वहीं, दूसरे नंबर पर आने वाले प्रतिभागी को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटर मिलेगा. 

यानी इस शादी में सिर्फ रस्मों और जश्न का ही माहौल नहीं होगा, बल्कि घुड़दौड़ के मैदान में भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा.

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. इस समारोह में करीब 4 लाख मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है. 

इनाम में दी जाने वाली थार की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. विजेता को व्हाइट कलर की Mahindra Thar RWD दी जाएगी.

ये एसयूवी दशकों से अपने पावरफुल इंजन, जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. हालांकि इनाम वाली थार थ्री-डोर मॉडल है.

Thar थ्री-डोर मॉडल की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. हालांकि ये कन्फर्म नहीं हो पाया है कि, अनंत सिंह इनाम में कौन सा मॉडल दे रहे हैं.

सामने आई तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि, ये संभवत: LXT RWD या ZXT RWD (1.5 लीटर डीज़ल मैनुअल) वेरिएंट हो सकता है.

गाड़ी के अगले हिस्से में नया बॉडी-कलर (व्हाइट) 6-स्लॉट ग्रिल और ड्यूल-टोन सिल्वर बंपर दिया गया है, जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाता है.

केबिन के अंदर नया बड़ा 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Thar ROXX जैसा नया स्टीयरिंग व्हील लगा है, जो 3-डोर थार के अपडेटेड मॉडल में मिलता है.

गाड़ी के अंदर गियर लीवर के पास केवल मेन गियर शिफ्टर है. 4x4 (4WD) वाला दूसरा छोटा लीवर मौजूद नहीं है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा है.

बाहर की तरफ 18-इंच के अलॉय व्हील्स, ब्लैक हार्ड-टॉप रूफ, और अंदर ब्लैक लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दिख रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/anant-singh-daughter-shivangi-wedding-white-thar-bike-scooter-prize-auaw-287611-19-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World