The great Indian kapil show: सुनील ग्रोवर ने की अटल बिहारी वाजपेयी की मिमिक्री, देखकर हर कोई हुआ हैरान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सुनील ग्रोवर एक बार फिर एक नए सेलिब्रिटी अवतार में नजर आ रहे हैं. इस बार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रूप धारण किया है. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 के नए प्रोमो में सुनील ग्रोवर की बेहतरीन मिमिक्री देखकर ऑडियंस काफी हैरान हो गई. शो के आने वाले एपिसोड में ...

सुनील ग्रोवर एक बार फिर एक नए सेलिब्रिटी अवतार में नजर आ रहे हैं. इस बार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रूप धारण किया है. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 के नए प्रोमो में सुनील ग्रोवर की बेहतरीन मिमिक्री देखकर ऑडियंस काफी हैरान हो गई. शो के आने वाले एपिसोड में जाकिर खान, पंकज त्रिपाठी और विकास दिव्यकीर्ति खास मेहमान के तौर पर शामिल होंगे.

हाल ही में शो के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है. जिसमें सुनील ग्रोवर 'सरल बिहारी वाजपेयी' के रूप में नजर आ रहे हैं. उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री के हुलिए और उनके अंदाज़ को हूबहू पेश किया है. जैसे ही वे स्टेज पर आते हैं, जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू समेत वहां मौजूद सभी मेहमान उन्हें हैरानी भरी नजरों से देखते रह जाते हैं.

सलमान खान, आमिर खान, नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल देव, गुलज़ार और कादर खान जैसी हस्तियों की मिमिक्री के लिए मशहूर सुनील ग्रोवर ने इस नए अवतार के जरिए एक बार फिर अपना टैलेंट दिखाया है.

यह प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और दर्शक पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में सुनील ग्रोवर के इस अंदाज पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. शनिवार, 7 नवंबर को प्रसारित होने वाले इस एपिसोड में कॉमेडियन जाकिर खान,एक्टर पंकज त्रिपाठी और शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति एक साथ नजर आएंगे. इस दौरान वे अपनी निजी जिंदगी के किस्सों, यादों और मजेदार पलों को शेयर किए. 

मेहमान अपने करियर के सफर, अनुभवो और कुछ अनजाने कनेक्शनों के बारे में बात करेंगे. बातचीत के दौरान उनके करियर के अलावा उनकी निजी जिंदगी की झलकियां भी देखने को मिलेंगी. एपिसोड के सबसे दिलचस्प पलों में से एक वह होगा, जब पंकज त्रिपाठी एक क्लासरूम में विकास दिव्यकीर्ति के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात को याद करेंगे.

पंकज त्रिपाठी बताएंगे कि कभी उनका भी सपना UPSC परीक्षा पास करने का था. वे सिनेमा के अलावा अपनी अन्य महत्वाकांक्षाओं और विकास दिव्यकीर्ति (जिन्हें वे 'विकास सर' कहकर बुलाते हैं) के साथ अपने पुराने जुड़ाव के बारे में बात करेंगे.

शादी पर बोले जाकिर जब बातचीत जाकिर खान के कुंवारे होने के विषय पर मुड़ेगी, तो वे अपने खास अंदाज में मजाकिया जवाब देंगे. उम्मीद है कि कॉमेडियन जाकिर खान का यह हाज़िरजवाबी भरा अंदाज शो के माहौल को और भी मजेदार और हल्का-फुल्का बना देगा. इस बीच, विकास दिव्यकीर्ति कॉमेडी पर अपना नजरिया शेयर करेंगे.

कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने कॉमेडी एक्ट्स के साथ वापसी कर रहे हैं. इस एपिसोड में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी नजर आएंगे, जो अपने जाने-पहचाने कॉमेडी अंदाज में लौटेंगे और शो में अपने मजेदार ट्विस्ट जोड़ेंगे.

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीज़न 5 में हाल के हफ्तों में कई सेलिब्रिटी मेहमान शामिल हुए हैं. बॉलीवुड के मशहूर जोड़ों - करीना कपूर खान और सैफ अली खान, तथा मीरा राजपूत और शाहिद कपूर (अपने भाई ईशान खट्टर के साथ) को होस्ट करने के बाद, अब शो के मेकर्स ने ताजा एपिसोड के लिए जाकिर खान, पंकज त्रिपाठी और विकास दिव्यकीर्ति को एक साथ मंच पर बुलाया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/story/the-great-indian-kapil-show-pankaj-tripathi-sunil-grover-mimicry-atal-bihari-vajpayee-tmovg-dskc-2689271-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World