रेलवे स्टेशन पर रखे इन काले बक्सों में क्या होता है? TTE, लोको पायलट ने बताई इनकी कहानी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जब भी आप ट्रेन से सफर करते हैं तो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कई बार लोहे के बड़े-बड़े बक्से रखे दिखाई देते हैं. कुछ स्टेशनों पर तो ऐसे बक्सों की कतार लगी होती है. इन पर रेलवे से जुड़ी जानकारियां भी लिखी होती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इन बक्सों में क्या होता है? ...

जब भी आप ट्रेन से सफर करते हैं तो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कई बार लोहे के बड़े-बड़े बक्से रखे दिखाई देते हैं. कुछ स्टेशनों पर तो ऐसे बक्सों की कतार लगी होती है. इन पर रेलवे से जुड़ी जानकारियां भी लिखी होती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इन बक्सों में क्या होता है? ये किसके होते हैं और इन्हें प्लेटफॉर्म पर क्यों रखा जाता है? एक TTE ने इन बक्सों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये रेलवे कर्मचारियों के काम से जुड़े होते हैं.

दरअसल, इन बक्सों को रेलवे की भाषा में 'लाइन बॉक्स' कहा जाता है. ये मुख्य रूप से ट्रेन के लोको पायलट यानी ड्राइवर और गार्ड के होते हैं. इनमें ड्यूटी के दौरान काम आने वाला जरूरी सामान रखा जाता है. यानी ये कोई आम सामान रखने वाली पेटियां नहीं हैं, बल्कि ट्रेन चलाने और सुरक्षित रेल संचालन से जुड़े कर्मचारियों के काम का हिस्सा हैं.

रेलवे में लोको पायलट के तौर पर काम कर चुके कुमारप्रीत के मुताबिक, इन लाइन बॉक्स में टॉर्च, झंडियां, डिटोनेटर (पटाखे) और सफर के दौरान इस्तेमाल होने वाले जरूरी टूल रखे जाते हैं. ये सभी चीजें अलग-अलग परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारियों के काम आती हैं. इसलिए इन्हें ड्यूटी के लिहाज से जरूरी सामान माना जाता है.

मसलन, रात के समय या कम रोशनी में टॉर्च की जरूरत पड़ सकती है. वहीं झंडियों और डिटोनेटर का इस्तेमाल रेलवे के निर्धारित सुरक्षा और सिग्नलिंग प्रोटोकॉल के तहत किया जाता है. डिटोनेटर को आम भाषा में पटाखे भी कहा जाता है. इसके अलावा कुछ जरूरी औजार भी इन बक्सों में रखे जाते हैं.

टीटीई ने बताया है कि इन बक्सों को प्लेटफॉर्म पर रखने की वजह भी इनकी ड्यूटी से जुड़ी है. ट्रेन पर रवाना होने से पहले संबंधित कर्मचारी अपना लाइन बॉक्स साथ लेते हैं और ड्यूटी पूरी होने के बाद इसे निर्धारित जगह पर जमा कर देते हैं. इस तरह अगले काम के लिए भी जरूरी सामान व्यवस्थित रहता है.

इन्हें आम कर्मचारी के ऑफिस बैग की तरह समझ सकते हैं. जिस तरह कोई कर्मचारी अपने काम से जुड़ी फाइलें और जरूरी चीजें बैग में रखता है, उसी तरह लोको पायलट और गार्ड अपने काम का जरूरी सामान इन बॉक्स में रखते हैं. इसलिए अगली बार स्टेशन पर ऐसा कोई बक्सा दिखे तो समझ जाइए कि यह रेलवे कर्मचारियों के कामकाज का हिस्सा है, कोई लावारिस पेटी नहीं.  

Original Source
https://www.aajtak.in/information/story/railway-platform-black-boxes-line-box-what-is-inside-tte-explains-tedu-dskc-2699662-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World