TVS का धमाका... पेश की Apache RTR 125, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टीवीएस मोटर ने यूरोप के 125सीसी परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपनी Apache RTR 125 LC को पेश किया है.

टीवीएस मोटर ने यूरोप के 125सीसी परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपनी Apache RTR 125 LC को पेश किया है.

कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को इटली में चल रहे EICMA 2026 में पेश किया है. कंपनी इस बाइक के जरिए युवा राइडर्स को टार्गेट कर रही है. 

ये कंपनी के अपाचे ब्रांडनेम के साथ आने वाली सबसे छोटी बाइक है. कंपनी ने अपाचे आरटीआर 125 एलसी को एग्रेसिव स्टाइलिंग दी है.

बाइक में बड़ी ट्रांसपैरेंट विंडस्क्रीन मिलती है, जो कॉम्पैक्ट रेक्टेंगुलर हेडलैम्प के ऊपर है. इसमें एलईडी डीआरएल्स मिलते हैं. 

बाइक वॉइट कलर के हैंड गार्ड और फ्रंट मडगार्ड के साथ आती है. कंपनी ने बोल्ड फ्रंट अपीयरेंस दी है, जिससे ये ज्यादा बड़ी दिख रही है. 

इसमें 125 सीसी का लिक्विड कूल्ड फोर वॉल्व डीओएचसी इंजन मिलता है. ये इंजन 11kW की पावर और 12 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. 

बाइक के साथ कंपनी ने 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिया है. इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच मिलता है, जो बाइक चलाने को आसान बनाता है. 

फ्रंट में कंपनी ने केवाईबी यूएसडी फोर्क दिया है. वहीं रियर में एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. फ्रंट और रियर दोनों ही तरफ कंपनी डिस्क ब्रेक दे रही है.

बाइक में 5 इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है. संभव है कि कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च करेगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/tvs-apache-rtr-125-unveiled-features-engine-specifications-auam-287248-03-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World