UCC पर विपक्ष का चौतरफा वार, अखिलेश और ओवैसी ने उठाए सवाल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर दिए बयान के बाद सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है. उन्होंने रविवार को मुंबई में कहा था कि 2029 से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के सभी 21 राज्यों में UCC लागू हो जाएगा. इस बयान के बाद से अलग-अलग दलों की प्रतिक्रिया आनी...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर दिए बयान के बाद सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है. उन्होंने रविवार को मुंबई में कहा था कि 2029 से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के सभी 21 राज्यों में UCC लागू हो जाएगा. इस बयान के बाद से अलग-अलग दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैं. इधर, उत्तर प्रदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी बात रखी है. उन्होंने एक ओर जहां यूसीसी का नया फुलफॉर्म बताया तो वहीं बीजेपी पर हमला बोलते हुए लिखा कि, 'जनता समझ रही है भाजपा जिस यूसीसी की बात कर रही है दरअसल उसकी Full Form कुछ और है, UCC = Underground Communal Conspiracy.'

इसके बाद अखिलेश यादव ने स्लोगन अंदाज में एक कविता भी लिखी है. उन्होंने कहा कि सरकार को UCC लाने से पहले अपने पुराने वादे पूरे करने चाहिए. अखिलेश ने लिखा, 'पहले पिछले वादे निभाओ, यूसीसी फिर बाद में लाओ.' उन्होंने 15 लाख रुपये खाते में पहुंचाने, दो करोड़ नौकरियां देने, युवाओं को रोजगार दिलाने, स्कूलों को बंद होने से बचाने और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी UCC का विरोध किया है. भोपाल में उन्होंने कहा कि ऐसा कानून संविधान के अनुच्छेद 25, 26, 14 और 29 के खिलाफ है. ओवैसी ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता को समाप्त करके इस तरह का कानून लागू नहीं किया जा सकता.

उधर, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. आजतक से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि UCC बीजेपी के घोषणा पत्र और संकल्प पत्र का हिस्सा है और उत्तर प्रदेश में भी इसे जल्द लागू किया जा सकता है.

भूपेंद्र चौधरी ने कहा, 'समान आचार संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड हमारे घोषणा पत्र और संकल्प पत्र का हिस्सा है. यह हमारा कमिटमेंट है. जैसा गृह मंत्री अमित शाह जी ने कहा है कि इसे लागू करेंगे, तो हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार भी ऐसा करेगी.'

अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा, 'मैं इतना कह सकता हूं कि उन्होंने जो बयान दिया है, वह हमारी पॉलिसी का हिस्सा है और जल्द ही यूपी में भी UCC लागू हो सकता है.'

उत्तर प्रदेश में UCC लागू करने को लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जरूर इस बारे में कोई न कोई फैसला लेंगे.'सविपक्ष की आपत्तियों पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा किया है. उन्होंने कहा, 'विपक्ष चाहे जो कहे, लेकिन हमने अभी तक अपने संकल्प पत्र में जो-जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया है. UCC भी हमारे संकल्प पत्र का हिस्सा है, इसलिए हम इसे भी पूरा करेंगे.'

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/uniform-civil-code-akhilesh-yadav-uttar-pradesh-asaduddin-owaisi-nda-states-by-2029-ntcpvp-dskc-2643292-2026-09-15?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business