झोले में कुत्ता लाकर चीफ ऑफिसर के टेबल पर छोड़ दिया, फिर पहनाई नोटों की माला, VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
महाराष्ट्र के नाशिक जिले के निफाड़ से विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा वीडियो सामने आया है. यहां आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर UBT शिवसेना के युवा नेता विक्रम रंधावे सीधे नगर पंचायत के चीफ ऑफिसर के ऑफिस पहुंच गए. उनके हाथ में एक झोला था. इसी झोले में एक आवारा कुत्ता था. 

महाराष्ट्र के नाशिक जिले के निफाड़ से विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा वीडियो सामने आया है. यहां आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर UBT शिवसेना के युवा नेता विक्रम रंधावे सीधे नगर पंचायत के चीफ ऑफिसर के ऑफिस पहुंच गए. उनके हाथ में एक झोला था. इसी झोले में एक आवारा कुत्ता था. 

ऑफिस में पहुंचते ही उन्होंने झोला खोला और कुत्ते को चीफ ऑफिसर की टेबल पर छोड़ दिया. इसके बाद प्रशासन के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए नोटों की माला भी पहनाई गई.

सामने आए वीडियो में UBT शिवनेता विक्रम रंधावे झोला लेकर चीफ ऑफिसर के कमरे में पहुंचते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वह झोले से आवारा कुत्ते को बाहर निकालते हैं. उसे सीधे चीफ ऑफिसर की टेबल पर छोड़ देते हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग भी हैरान नजर आए. रंधावे ने इस पूरे प्रदर्शन के जरिए आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की.

उन्होंने आरोप लगाया कि निफाड़ शहर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी हो रही है. वाहन चालकों को भी डर के बीच रास्तों से गुजरना पड़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि कई लोगों को आवारा कुत्ते काट चुके हैं.

कुत्ते को टेबल पर छोड़ने के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने एक और तरीके से प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. चीफ ऑफिसर धीरज भामरे की टेबल पर नोटों की माला रखी गई. फिर उन्हें माला पहनाकर नगर पंचायत के कामकाज पर सवाल उठाए गए. इस माला के जरिए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर तंज कसा.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई. नगर पंचायत को लिखित रिप्रेजेंटेशन भी दिए गए. इसके बावजूद समस्या कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. 

लोगों का कहना है कि सिर्फ शिकायतें दर्ज करने से काम नहीं चलेगा. कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए जमीन पर कार्रवाई करनी होगी.

विक्रम रंधावे ने दावा किया कि गणेशोत्सव के दौरान भी आवारा कुत्तों की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों को गणेश मंडलों तक पहुंचने में डर लग रहा है. प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत से तुरंत नसबंदी अभियान शुरू करने की मांग की है. साथ ही आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए व्यवस्था करने और समस्या पर नियंत्रण की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें: बैंक की नौकरी छोड़ महिला ने शुरू किया ये काम, वायरल वीडियो में सुनाई कहानी!

युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रंधावे ने चीफ ऑफिसर धीरज भामरे पर सीधे सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिनों से आवारा कुत्तों की समस्या उठाई जा रही है. इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. 

रंधावे ने कहा कि सिर्फ दिखावे की कार्रवाई चल रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय टेंडर के कामों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है.

रंधावे ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो विरोध फिर होगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो नागरिकों की मौजूदगी में दोबारा चीफ ऑफिसर के ऑफिस में आवारा कुत्ते लाए जाएंगे. फिलहाल कुत्ते को झोले में लेकर ऑफिस पहुंचने और चीफ ऑफिसर की टेबल पर छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/maharashtra/story/nashik-niphad-stray-dogs-protest-vikram-randhave-viral-video-ntc-aktw-rptc-2644273-2026-09-17?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World