VIDEO: भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर सरेआम जड़ा पाकिस्तानी को थप्पड़! बॉक्सिंग मैच से पहले हुआ बड़ा बवाल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी किसी खेल के मैदान पर टक्कर होती है तो माहौल गर्म होना तय माना जाता है. लेकिन इस बार रिंग में उतरने से पहले ही दुबई के एक स्टेज पर ऐसा बवाल खड़ा हो गया कि हर कोई हैरान रह गया. 

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी किसी खेल के मैदान पर टक्कर होती है तो माहौल गर्म होना तय माना जाता है. लेकिन इस बार रिंग में उतरने से पहले ही दुबई के एक स्टेज पर ऐसा बवाल खड़ा हो गया कि हर कोई हैरान रह गया. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय इन्फ्लुएंसर और बॉक्सर मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी को स्टेज पर ही जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि मनीष ने रहीम की हरकत को देख उन्हें थप्पड़ जड़ा. 

यह पूरी घटना दुबई में आयोजित 'फ्यूरी बाय द सी MUKA बॉक्सिंग' इवेंट के प्रेस कॉन्फ्रेंस और फेस-ऑफ के दौरान की बताई जा रही है. वायरल वीडियो के मुताबिक 6 नवंबर को दुबई के निक्की बीच पर दोनों के बीच मुकाबला शेड्यूल है. इससे पहले हुए इस फेस-ऑफ कार्यक्रम में दोनों बॉक्सर आक्रामक अंदाज में आमने-सामने खड़े थे.

इसी दौरान पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और बॉक्सर रहीम परदेसी ने कथित तौर पर मनीष शर्मा को उकसाने और भड़काने के इरादे से बयानबाजी शुरू कर दी. रही-सही कसर उनकी हरकतों और अपशब्दों के इस्तेमाल ने पूरी कर दी. 

रहीम की इन हरकतों से मनीष शर्मा का पारा चढ़ गया और उन्होंने बिना वक्त गंवाए स्टेज पर ही पाकिस्तानी बॉक्सर के गाल पर एक करारा तमाचा रसीद कर दिया. थप्पड़ पड़ते ही इवेंट का माहौल बेहद गर्मा गया और दोनों फाइटर्स आपस में भिड़ने के लिए तैयार हो गए. 

Surgical Strike - Indian influencer-boxer Manish Sharma (aka Half Engineer) slapped a Pakistani boxer Rahim Pardesi 😂😂👏👏 The Boxing Fight is scheduled for November 6th in Dubai https://t.co/cOmhEIsB2U

गनीमत यह रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को खींचकर अलग किया. वरना स्टेज पर ही रिंग जैसा नजारा बन जाता. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/news/story/indian-boxer-manish-sharma-slaps-pakistani-opponent-rahim-pardesi-video-viral-aksp-dskc-2687566-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology