छेनी, चाकू और डंडों से पीटा... बेहोश होने पर युवक को एक्टिवा से घर के बाहर फेंका-VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
गुरुग्राम के नई बस्ती इलाके में 25 वर्षीय युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने नितिन को छेनी, चाकू और लाठी-डंडों से पीटा. बेहोश होने पर उसे एक्टिवा पर लादकर घर के सामने फेंक दिया. घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है. पीड़ित ने ...

गुरुग्राम के नई बस्ती इलाके में 25 वर्षीय युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने नितिन को छेनी, चाकू और लाठी-डंडों से पीटा. बेहोश होने पर उसे एक्टिवा पर लादकर घर के सामने फेंक दिया. घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है. पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.

वीडियो में दिखाई दे रही यह खौफनाक तस्वीर किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि गुरुग्राम के साइबर सिटी स्थित नई बस्ती इलाके की है. सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक एक 25 वर्षीय शख्स को बुरी तरह पीटने के बाद एक्टिवा पर लादकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित को इस कदर घायल कर दिया कि वह खुद चलने की हालत में भी नहीं था.

यह भी पढ़ें: पुलिस ने रोका तो 73 चालान मिले पेंडिंग, दो Bikes पर 2.78 लाख रुपये जुर्माना बकाया; गुरुग्राम में चेकिंग के दौरान खुलासा

इसके बाद आरोपी उसे उसके ही घर के सामने ले जाकर सड़क पर फेंक देते हैं. पीड़ित के साथ किए गए इस बर्ताव को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है. आरोप है कि हमलावरों ने नितिन को इंसान नहीं, बल्कि किसी सामान की तरह एक्टिवा पर लादा और उसके घर के बाहर पटक दिया.

बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद की शुरुआत 10 नवंबर की देर रात हुई थी. उस समय नितिन और नई बस्ती में रहने वाले कुछ युवकों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी. हालांकि, अगले ही दिन यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा और नितिन को निशाना बनाया गया.

पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 11 नवंबर की दोपहर तुषार सारवान, लौकी सारवान, साहिल सारवान और उनके पिता जुडी ने मिलकर नितिन के साथ बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि हमलावरों ने छेनी, चाकू और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया. लगातार पिटाई के चलते नितिन बेहोश हो गया.

पीड़ित का आरोप है कि जब वह बेसुध हो गया तो जुडी ने अपने बेटों से उसे घर के सामने फेंकने के लिए कहा. ऐसा इसलिए किया गया, ताकि पूरे इलाके में उनकी दहशत कायम रहे. इसके बाद आरोपी नितिन को एक्टिवा पर लादकर तेज रफ्तार से उसके घर पहुंचे और वहां उसे सड़क पर फेंक दिया.

इस घटना के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश की बात भी सामने आई है. नितिन का कहना है कि उसके पिता और आरोपियों के पिता के बीच करीब 30 से 40 साल पुरानी दुश्मनी चली आ रही है. उसके पिता का निधन हो चुका है, लेकिन अब आरोपी उस पुरानी रंजिश का बदला उनके बच्चों से ले रहे हैं.

नितिन के मुताबिक, पिता के निधन के बाद भी परिवार को पुरानी दुश्मनी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. उसका आरोप है कि दबंगों ने इसी रंजिश के चलते उसे निशाना बनाया और जानलेवा तरीके से हमला किया. इस वारदात के बाद से पीड़ित परिवार न्याय के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है.

पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मी उसके पास आए जरूर, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बचते नजर आए. शिकायत देने के बावजूद अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही वारदात में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है. परिवार का आरोप है कि पुलिस केवल कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें टाल रही है.

इस पूरी घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं. फुटेज में घायल युवक को एक्टिवा पर ले जाते और उसके घर के सामने फेंकते हुए देखा जा सकता है. सामने आए इन दृश्यों ने इलाके में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

गुरुग्राम पुलिस का नारा 'सेवा, सुरक्षा और सहयोग' है, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद उसे अब तक इंसाफ नहीं मिला है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का दावा किया जा रहा है.

फिलहाल, पीड़ित और उसका परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है. परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उन्हें इंसाफ कब मिलेगा. वहीं, पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी असमंजस बना हुआ है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/haryana/story/gurugram-youth-brutally-beaten-activa-cctv-video-viral-old-enmity-case-lclcn-strc-2694835-2026-11-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World