भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में बवाल... अंपायर के फैसले पर भड़के शुभमन गिल, हुई तीखी बहस, VIDEO
IND vs NZ, 1st Test Day 1: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. मुकाबले के पहले दिन (19 नवंबर) मैदान पर माहौल गरमाता दिखा. ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील खारिज होने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल नाराज हो गए और उन्होंने मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ से फैसले पर सवाल किए.
यह घटना न्यूजीलैंड की पहली पारी के 31वें ओवर में हुई. उस ओवर में जसप्रीत बुमराह की तीसरी गेंद तेजी से अंदर आई और ग्लेन फिलिप्स के बल्ले को छकाते हुए पैड पर लगी. भारतीय टीम ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दे दिया. शुभमन ने विकेटकीपर और बुमराह से चर्चा के बाद डीआरएस लेने का फैसला किया. रिव्यू लेने से पहले बुमराह को लगा कि गेंद की ऊंचाई ज्यादा है. उन्होंने गिल से कहा, 'हाइट है'. इसके उलट कप्तान को भरोसा था कि गेंद बल्ले से नहीं लगी. उन्होंने जवाब दिया, 'बैट नहीं है'.
The skipper isn't pleased! 😤 A tense moment in the middle as Shubman Gill makes his case to the umpire! 👀 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND https://t.co/Jlh2oa40fc
स्निकोमीटर में गेंद के बल्ले के करीब से गुजरने पर बड़ा स्पाइक दिखा, हालांकि सामने से मिले फुटेज में अंदरूनी किनारा स्पष्ट नहीं था. तीसरे अंपायर पॉल राइफल ने कई बार रिप्ले देखने के बाद माना कि गेंद बल्ले से हल्की टकराई थी. उन्होंने मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रखा.
गिल की इलिंगवर्थ संग हुई बहस तीसरे अंपायर का फैसला आने के बाद शुभमन गिल ने रिचर्ड इलिंगवर्थ से बातचीत की. भारतीय कप्तान का मानना था कि बल्ले और पैड के बीच साफ गैप था और गेंद पहले पैड पर लगी थी. अंपायर ने उन्हें अपना पक्ष समझाया, लेकिन गिल सिर हिलाते हुए वहां से लौट गए. बुमराह भी फैसले से खुश नहीं दिखे. हालांकि, रिप्ले में गेंद स्टम्प्स के ऊपर से जाती हुई नजर आ रही थी. ऐसे में बल्ले से संपर्क नहीं होने पर भी एलबीडब्ल्यू की अपील सफल होने की संभावना कम थी.
मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में कप्तान टॉम लैथम को बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया. शुरुआती सत्र में उन्होंने दो विकेट लिए, जबकि अंशुल कम्बोज और आकाश दीप को एक-एक सफलता मिली. लंच तक न्यूजीलैंड ने 60 रनों के स्कोर तक चार विकेट गिर गए.
भारत ने मुकाबले में चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को उतारा. जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, अंशुल कम्बोज और प्रसिद्ध कृष्णा प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं. मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखा गया, जबकि वॉशिंगटन सुंदर एकमात्र स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हैं.

