किसानों ने खुद को रेत में कमर तक गाड़ा, कावेरी के पानी को लेकर प्रोटेस्ट- VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में किसानों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. नेशनल साउथ इंडियन रिवर्स इंटरलिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने कावेरी नदी में उतरकर खुद को रेत में दफना लिया.

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में किसानों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. नेशनल साउथ इंडियन रिवर्स इंटरलिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने कावेरी नदी में उतरकर खुद को रेत में दफना लिया.

किसान कर्नाटक सरकार की ओर से तमिलनाडु के हिस्से का कावेरी जल छोड़ने में हो रही देरी और कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध बनाने के डीके शिवकुमार के बार-बार दिए जा रहे बयानों का विरोध कर रहे थे.

यह प्रदर्शन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अय्याकन्नू के नेतृत्व में किया गया. किसानों का कहना है कि कावेरी का पानी तमिलनाडु के लिए बेहद अहम है. खासकर कावेरी डेल्टा के जिलों में हजारों किसान खेती के लिए इसी नदी के पानी पर निर्भर हैं. ऐसे में तमिलनाडु के हिस्से का पानी छोड़े जाने की मांग लंबे समय से उठती रही है.

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी जल बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है. इसी बीच कर्नाटक सरकार कावेरी नदी पर मेकेदातु में बांध बनाने की योजना पर आगे बढ़ रही है. तमिलनाडु के किसान इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं. उन्हें आशंका है कि बांध बनने से राज्य में कावेरी के पानी का प्रवाह प्रभावित हो सकता है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की तरफ से मेकेदातु बांध बनाने की बात बार-बार दोहराए जाने के बाद तमिलनाडु के किसानों में नाराजगी बढ़ी है. इसी के विरोध में किसानों ने तिरुचिरापल्ली में कावेरी नदी के अंदर रेत में खुद को दफन कर प्रदर्शन किया.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/farmers-bury-themselves-cauvery-water-protest-dk-shivakumar-ntc-mnrd-smsr-2700760-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World