बिहार: होटल में युवती से रेप, फिर बेरहमी से मारपीट... VIDEO देख दहल जाएगा दिल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बिहार के बेगूसराय में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. नगर थाना क्षेत्र के ब्लू डायमंड होटल में एक युवती के साथ बेरहमी से मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगा है. इतना ही नहीं, आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी ने युवती का वीडियो बनाया और ब...

बिहार के बेगूसराय में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. नगर थाना क्षेत्र के ब्लू डायमंड होटल में एक युवती के साथ बेरहमी से मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगा है. इतना ही नहीं, आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी ने युवती का वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना 27 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है, जबकि पीड़िता की शिकायत पर 28 सितंबर की देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई.

बाइक सवार युवक ले गया होटल , दूसरे आरोपी के हवाले करने का आरोप पीड़िता के मुताबिक वह अपने घर से निकली थी. इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उसे होटल ले गया. आरोप है कि वहां उसे दूसरे युवक के हवाले कर दिया गया. इसके बाद भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी रोहित कुमार उसे होटल के कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया.

पीड़िता का आरोप है कि कमरे के अंदर रोहित ने उसके साथ जमकर मारपीट की. उसे जूते-चप्पल, लात और घूंसों से पीटा गया. वायरल वीडियो में युवती आरोपी से रहम की गुहार लगाती नजर आ रही है, लेकिन इसके बावजूद युवक उसके साथ मारपीट करता रहा.

मारपीट के बाद दुष्कर्म का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इसके बाद बिना कपड़ों के उसका वीडियो भी बनाया गया. आरोप है कि बाद में इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भी हड़कंप मच गया. वीडियो में आरोपी को मोबाइल कैमरे के सामने युवती के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. आरोप है कि मोबाइल को कमरे में एक जगह रखकर पूरी घटना रिकॉर्ड की गई.

सोमवार से थाने के चक्कर, देर रात दर्ज हुई FIR पीड़िता घटना के बाद शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची. बताया जा रहा है कि वह सोमवार से थाने के चक्कर लगा रही थी. आखिरकार 28 सितंबर की देर रात नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

नगर थाना अध्यक्ष हिमांशु शेखर ने बताया कि होटल में युवती के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. घटना से संबंधित वीडियो भी पुलिस के संज्ञान में आया है. एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.

जांच के बाद ही होगा पूरा मामला साफ फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पीड़िता के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे और वीडियो किसने सोशल मीडिया पर वायरल किया.

शहर के बीच स्थित होटल में इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/bihar/story/begusarai-women-rape-in-hotel-and-beaten-by-man-video-viral-jamui-samastipur-lcly-strc-2655929-2026-09-29?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World