संजय गुप्ता की अंतिम विदाई, बेटी ने पैपराजी का किया अपमान, कैमरे पर किए गंदे इशारे? VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बॉलीवुड इंडस्ट्री को कल एक झटका तब लगा जब फिल्ममेकर संजय गुप्ता का अचानक निधन हो गया. घर के बाथरूम में फिसलने के कारण उनकी मौत हुई. वो महज 57 साल के थे. पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर सी दौड़ गई थी. परिवार में मातम पसरा हुआ था, लेकिन उस बीच उनकी बेटी का एक वीडियो वायरल हुआ.

बॉलीवुड इंडस्ट्री को कल एक झटका तब लगा जब फिल्ममेकर संजय गुप्ता का अचानक निधन हो गया. घर के बाथरूम में फिसलने के कारण उनकी मौत हुई. वो महज 57 साल के थे. पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर सी दौड़ गई थी. परिवार में मातम पसरा हुआ था, लेकिन उस बीच उनकी बेटी का एक वीडियो वायरल हुआ.

बीते दिन संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार के बाद पैपराजी ने डायरेक्टर की बेटी दलाई गुप्ता का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका दावा है कि वो पैप्स को आपत्तिजनक इशारे कर रही थीं. वीडियो में वो उन्हें मिडल फिंगर दिखाकर हंस रही थीं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि वो संजय गुप्ता की बेटी ही थीं, क्योंकि तब उन्होंने अपना चेहरा छिपाया हुआ था.

वीडियो में एक लड़की कार की आगे वाली सीट पर बैठी नजर आ रही है. उसने हुडी से अपना चेहरा ढक रखा है. वीडियो में लड़की फोटोग्राफर्स की तरफ देखकर हंसती हुई नजर आती है और फिर उन्हें मिडिल फिंगर दिखाती है, जिसे आपत्तिजनक इशारा माना जाता है. कार चला रहा शख्स उसे रोकने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है, लेकिन लड़की फिर भी ऐसा करती रहती है. पीछे बैठा एक शख्स भी उसे रोकने की कोशिश करता नजर आता है. 

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल करने लगे कि आखिर अंतिम संस्कार के मौके पर ऐसा व्यवहार क्यों किया गया. कुछ लोगों ने लड़की के हंसने पर भी सवाल उठाए. हालांकि, सबसे अहम बात ये है कि वीडियो में दिख रही लड़की संजय गुप्ता की बेटी दलई ही हैं, ये कन्फर्म नहीं है. चेहरा ढका होने की वजह से पपाराजी पेज के इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है. 

बात अगर संजय गुप्ता की करें, तो वो बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में से एक हैं जिन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों से इंस्पिरेशन लेकर कुछ दमदार फिल्में बनाईं. कांटे, जंग, जिंदा, आतिश, काबिल, मुसाफिर- ये वो फिल्में हैं जिससे उन्होंने अपनी पहचान बनाई. ऐसे में जब उनका निधन हुआ, तब इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे भी उनके जाने से दुखी हुए. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/sanju-gupta-funeral-daughter-obscene-gesture-shows-middle-finger-paps-viral-video-claim-tmovj-dskc-2685827-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World