चश्मा लगाकर-कॉलर उठाकर वैभव सूर्यवंशी ने काटा गदर, नया लुक VIRAL, फैन्स बोले- इंडिया का फेवरेट बच्चा
क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं. वैभव ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे हैं,
वहीं एक पोज में वो कॉलर उठाकर शानदार अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं. उनका यह स्वैग फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.
वैभव की इस तस्वीर पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने उन्हें 'इंडिया का फेवरेट चाइल्ड' बताया, जबकि दूसरे ने 'ओह हीरो' लिखकर उनकी तारीफ की. वैभव की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
वैभव ने मंगलवार को अपने कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे. कैप्शन लिखा- fresh out of my recents 📸 यानी मेरे हाल के कुछ फोटोज.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में मिला मौका वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, उन्हें सिर्फ दो मुकाबलों में खेलने का मौका मिला. इन दो मैचों की दो पारियों में वैभव ने 49 रन बनाए. उनका औसत 24.50 और स्ट्राइक रेट 181.48 रहा.
अब एशिया कप में दिखाएंगे दम वैभव सूर्यवंशी अब एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में अपना जलवा दिखाने उतरेंगे. उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है.यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान की खैर नहीं! वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा एशिया कप में काटेंगे गदर, इस तारीख को है भिड़ंत
एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक दोहा, कतर में होगा. भारत को ग्रुप-बी में पाकिस्तान-ए, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है. वहीं, ग्रुप-ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हांगकांग चीन की टीमें शामिल हैं.
भारतीय टीम 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान-ए से भिड़ंत होगी. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेला जाएगा.यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरा खत्म, अब वैभव सूर्यवंशी के सामने नई परीक्षा! इस टूर्नामेंट में काटेंगे गदर
दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा. ऐसे में वैभव के पास इस टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर सुर्खियां बटोरने का मौका होगा.

