तय हो गई तारीख... इस दिन लॉन्च होगी सबसे सस्ती VW सेडान
फॉक्सवैगन इंडिया अपनी नई कार लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस कार की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. हम बात कर रहे हैं फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट की.
नई वर्टस फेसलिफ्ट 11 दिसंबर 2026 को लॉन्च होने वाली है. ये कार को मिलने वाला पहला मिड-लाइफ साइकिल अपडेट है. कंपनी ने वर्टस को पहली बार 2022 में लॉन्च किया था.
लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस कार के एक्सटीरियर को रिवील कर दिया है. अपडेटेड वर्टस में नया फ्रंट बंपर मिलेगा, जिस पर एलईडी फॉग लैम्प होंगे.
कार में डायमंड पैटर्न लोअर एयर इनटेक, रिवाइज्ड ग्रिल और 16 इंच के ग्लॉसी ब्लैक एलॉय व्हील्स मिलेंगे. जीटी बैज पहले की तरह ही मिलेगा.
इस कार में नए फ्रंट पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा दिया जा सकता है. इंटीरियर में नई अपहोल्स्ट्री और नया मैटेरियल देखने को मिलेगा.
इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1 इंच का इंफोटेनेमेंट सिस्टम मिलेगा. इसमें बेहतर एसी कूलिंग परफॉर्मेंस मिलेगी.
कार पहले की तरह ही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. छोटे इंजन के साथ कंपनी इस बार 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स देगी.
इसके अलावा 1.0 लीटर के साथ 6 स्पीड मैन्युअल और 1.5 लीटर के साथ 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलेगा. ये कार पिछले वर्जन से महंगी होगी.
वर्टस फिलहाल 10.71 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये की कीमत पर आती है. फेसलिफ्ट की कीमत इससे ज्यादा होगी.


