अर्जुन तेंदुलकर की WIFE सानिया चंडोक ने सास अंजलि संग बिखेरा जलवा, सारा तेंदुलकर का द‍िखा क्लासी अंदाज, PHOTOS

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
तेंदुलकर परिवार की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है. क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने अपनी सास अंजलि तेंदुलकर और ननद सारा तेंदुलकर के साथ ये तस्वीरें शेयर की है. इसमें तीनों अलग-अलग रंग के शानदार गाउन में नजर आ रही हैं. खास बात यह रही कि तस्वीर मे...

तेंदुलकर परिवार की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है. क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने अपनी सास अंजलि तेंदुलकर और ननद सारा तेंदुलकर के साथ ये तस्वीरें शेयर की है. इसमें तीनों अलग-अलग रंग के शानदार गाउन में नजर आ रही हैं. खास बात यह रही कि तस्वीर में सारा अपनी मां अंजलि को प्यार से किस करती दिखीं.

सानिया ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा 'थोड़ा सा ग्लैमर और ढेर सारा प्यार.'(A little glam, and a lot of love) उनकी इस पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तीनों की बॉन्डिंग और लुक की तारीफ की है. सारा ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है.

तीनों के अलग-अलग अंदाज ने खींचा ध्यान तस्वीर में सारा तेंदुलकर ब्लैक वेलवेट और सीक्विन गाउन में नजर आ रही हैं. वहीं अंजलि तेंदुलकर ने डार्क मैरून यानी बरगंडी रंग का फुल स्लीव सीक्विन गाउन पहना है. जहा उनका अंदाज काफी एलिगेंट दिख रहा है.

दूसरी तरफ सानिया चंडोक ब्राइट रेड ऑफ-शोल्डर मरमेड गाउन में नजर आईं. गाउन पर लेस वर्क ने उनके लुक को खास बनाया. 

कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक? सानिया चंडोक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने पेट केयर सेक्टर में अपना करियर बनाया.

सानिया वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस (WVS) के ABC प्रोग्राम से सर्टिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं. इस ट्रेनिंग में जानवरों की सेहत, देखभाल और बुनियादी मेडिकल प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी शामिल है.

वह मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store भी चलाती हैं. यह बिजनेस खास तौर पर कुत्तों की त्वचा और उनकी देखभाल से जुड़ी सेवाओं पर फोकस करता है. सानिया को बचपन से ही जानवरों से लगाव रहा है और उनके पास खुद भी तीन पेट डॉग्स रहे हैं.यह भी पढ़ें: 'मेहनत में कोई कमी नहीं...' अर्जुन तेंदुलकर IPL 2027 के लिए र‍िटेन हुए या र‍िलीज? LSG ने कह दी गहरी बात

बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद उन्होंने भारत के पेट केयर सेक्टर में संभावनाएं देखीं. मुंबई जैसे बड़े शहर में प्रीमियम पेट केयर सेवाओं की जरूरत को समझते हुए उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत की.

बड़े बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं सानिया सानिया मुंबई के चर्चित बिजनेस परिवार से आती हैं. वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं. उनका परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर में सक्रिय रहा है. परिवार का नाम ब्रुकलिन क्रीमरी और बास्किन-रॉबिंस जैसे ब्रांड्स से भी जुड़ा रहा है. हालांकि, सानिया ने अपना करियर पेट केयर और एनिमल वेलनेस के क्षेत्र में बनाया है.

5 मार्च 2026 को अर्जुन तेंदुलकर से हुई शादी सानिया चंडोक ने 5 मार्च 2026 को क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर के साथ शादी की थी. शादी से पहले भी दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा रही थी. सानिया का सारा तेंदुलकर के साथ भी पुराना जुड़ाव बताया जाता है. उनकी शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं.

क्या करती हैं सारा तेंदुलकर? सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में शामिल हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 98 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वह अपनी तस्वीरों और वीडियो के अलावा कई ब्रांड्स को एंडोर्स भी करती हैं.

सारा सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट, फिटनेस एंटरप्रेन्योर, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने मुंबई के अंधेरी में 'Pilates Academy X Sara Tendulkar' नाम से अपना पिलेट्स स्टूडियो भी शुरू किया है. इसके जरिए वह लोगों को फिटनेस और माइंडफुल मूवमेंट के प्रति प्रेरित करती हैं.

इसके अलावा सारा अपने माता-पिता के एनजीओ 'द सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन' में डायरेक्टर के तौर पर भी काम करती हैं. यह फाउंडेशन जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल से जुड़े सामाजिक कार्यों पर फोकस करता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/arjun-tendulkar-wife-saaniya-chandhok-sara-tendulkar-mother-anjali-tspok-dskc-2700053-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World