Xiaomi ला रहा दो डिस्प्ले वाले फोन, इस महीने होगी लॉन्चिंग, मिलेगा 200MP का कैमरा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Xiaomi इस महीने एक बड़ा इवेंट का आयोजन करने जा रहा है, जिसके तहत कंपनी अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करेगा. इस सीरीज का नाम Xiaomi 18 Pro है, जिसमें दो हैंडसेट लॉन्च होंगे एक Xiaomi 18 Pro और दूसरा Xiaomi 18 Pro Max है. 

Xiaomi इस महीने एक बड़ा इवेंट का आयोजन करने जा रहा है, जिसके तहत कंपनी अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करेगा. इस सीरीज का नाम Xiaomi 18 Pro है, जिसमें दो हैंडसेट लॉन्च होंगे एक Xiaomi 18 Pro और दूसरा Xiaomi 18 Pro Max है. 

टीजर से पता चलता है कि इसमें बैक पैनल पर भी डिस्प्ले दिया गया है. बैक पैनल का डिस्प्ले नोटिफिकेशन्स, सेल्फी आदि देखने के काम आएगा. चीन में लॉन्च हो चुके वेरिएंट में कवर डिस्प्ले को दिया है, जो बैक पैनल पर दिया है. कवर डिस्प्ले का साइज 2.6 इंच है. 

चीन में इन दोनों स्मार्टफोन को सितंबर महीने में लॉन्च किया जा चुका है. Xiaomi अब इन स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है, जिसको लेकर कंपनी ने संकेत दिए  हैं कि यह इस महीने लॉन्च होंगे. 

नवंबर में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन को हाल ही में इटेलियन रिटेलर एप्टो के ऑनलाइन स्टोर्स पर स्पॉट किया गया है. लिस्ट से स्पेसिफिकेशन्स, कलर ऑप्शन और यूरोपिय कीमत का खुलासा किया है. 

यह भी पढ़ें: क्या है SMS ऑफ डेथ? कबाड़ बना देगा आपका स्मार्टफोन, करोड़ों पर संकट

लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत यूरो 1,398.90 (करीब 1,48,522) है, जिसमें 12GB/256GB वेरिएंट मिलती है. वहीं, Xiaomi 18 Pro Max को सिंगल वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें 12GB/512GB स्टोरेज मिलेगी और उसकी कीमत यूरो 1,783.90 (करीब 1,89,398 रुपये) है.

जीएसएमअरेना ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बहुत से स्पेसिफिकेशन्स को एक जैसा ही रखा है. ग्लोबल वेरिएंट होने की वजह से बैटरी छोटी होगी, जबकि चीनी वेरिएंट में बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है. 

यह भी पढ़ें: क्या स्मार्टफोन को रिप्लेस कर देगा AI गैजेट Plaud Note Pro? देखें फुल रिव्यू

Xiaomi 18 Pro को यूरोपिय बाजार में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चीन में लॉन्च किे गए वेरिएंट में 7000mAh की बैटरी दी गई है. 

वहीं, Xiaomi 18 Pro Max की लिस्टिंग से पता चला है कि यूरोपिय बाजार में इसके अंदर 7050mAh की बैटरी की दी गई है, जबकि चीनी वेरिएंट में 85000mAh की बैटरी दी गई है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/xiaomi-18-pro-and-18-pro-max-going-to-launch-this-month-ttecr-dskc-2686935-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology