Yeh Prem Mol Liya Trailer: मायका और ससुराल के बीच कैसे पूरा होगा आयुष्मान-शरवरी का प्यार? ये प्रेम मोल लिया का ट्रेलर रिलीज

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सूरज बड़जात्या का नाम आते ही जेहन में एक बड़े परिवार, संस्कारों, भव्य सेट और दिल को छू लेने वाली कहानियों की तस्वीर उभर जाती है. एक बार फिर दर्शकों को पारिवारिक रिश्तों की उसी खूबसूरत दुनिया में ले जाने के लिए राजश्री प्रोडक्शंस तैयार है. उनकी आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' क...

सूरज बड़जात्या का नाम आते ही जेहन में एक बड़े परिवार, संस्कारों, भव्य सेट और दिल को छू लेने वाली कहानियों की तस्वीर उभर जाती है. एक बार फिर दर्शकों को पारिवारिक रिश्तों की उसी खूबसूरत दुनिया में ले जाने के लिए राजश्री प्रोडक्शंस तैयार है. उनकी आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का संगीत पहले से ही लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ था, और अब मेकर्स ने 18 नवंबर को इसका मचअवेटेड ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है. 

ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी की फ्रेश और जबरदस्त केमिस्ट्री हर किसी का ध्यान खींच रही है.

मुंबई में हुआ सितारों का जमावड़ा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का यह खास इवेंट मुंबई में रखा गया, जहां पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आई. सूरज बड़जात्या की फिल्मों की हमेशा से यह खूबी रही है कि वे परिवार और एकजुटता का संदेश देती हैं, और ट्रेलर लॉन्च के वक्त भी स्टार्स का इस तरह एक साथ जुटना उस माहौल को पूरी तरह बयां कर रहा था.

दोस्ती से प्यार और परिवार की उलझनें सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया' एक टिपिकल रोमांटिक फैमिली ड्रामा है. कहानी की बात करें तो यह दो पक्के दोस्तों (आयुष्मान खुराना और शरवरी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी गहरी दोस्ती वक्त के साथ प्यार में बदल जाती है. हालांकि,  असली ट्विस्ट तब आता है जब दोनों की शादी की राह मुश्किलों से घिर जाती है. कहानी मायके, ससुराल और इन दोनों के बीच के ताने-बाने पर टिकी है. यह फिल्म आज के दौर के रोमांस को एक संयुक्त परिवार (जॉइंट फैमिली) की आत्मीयता, परंपराओं और उम्मीदों के बीच के अंतर के साथ बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारती है.

फिल्म की भारी-भरकम स्टार कास्ट इस फिल्म में भी कई दिग्गज चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं. 'ये प्रेम मोल लिया' में लीड रोल निभा रहे आयुष्मान खुराना और शरवरी के अलावा, स्क्रीन पर एक्टिंग का मजबूत तड़का लगाने के लिए अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, श्रुति सेठ, शाद रंधावा, गिरीश कुलकर्णी और राजेश कुमार जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं. 

कब रिलीज होगी फिल्म? राजश्री प्रोडक्शंस (प्राइवेट) लिमिटेड और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का डायरेक्शन खुद सूरज बड़जात्या ने किया है. फिल्म के गानों को लेकर पहले ही बज बना हुआ है, जिसे संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अपने सुरों से सजाया है. परिवार और प्यार के इस खूबसूरत सफर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि यह फिल्म इसी महीने यानी 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/yeh-prem-mol-liya-trailer-released-ayushmann-khurana-and-sharvari-love-story-families-maayka-sasural-tmovg-dskc-2699890-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology