ZIM vs AUS: 41 की उम्र में क्रेग इरविन ने बल्ले से रचा इतिहास, बना डाला गजब का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी नहीं रोक सके
ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया. जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग इरविन ने बल्ले से अर्धशतकीय पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
41 साल के क्रेग इरविन ने अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब टीम को रनों की जरूरत थी तो क्रेग इरविन ने जिम्मेदारी लेते हुए टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे क्रेग इरविन ने संयम दिखाते हुए टीम के स्कोर सूझबूझ के साथ आगे बढ़ाया. उन्होंने 79 गेंदों पर 59 रनों की अहम पारी खेली. इस अर्धशतक के साथ ही वह फुल-मेम्बर देशों में वनडे क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए.
इरविन ने यह कारनामा 41 साल और 32 दिन की उम्र में किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद नबी के नाम था, जिन्होंने 40 साल और 286 दिन की उम्र में वनडे अर्धशतक जड़ा था.
A second half-century of the series for Craig Ervine — his 25th in ODIs 👏#ZIMvAUS #ExperienceZimbabwe 📝 https://t.co/8AjdsACy1K pic.twitter.com/zFoGufrtbJ
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत ठीक-ठाक रही. ओपनर ब्रायन बेनेट ने 30 रन बनाए, जबकि इनोसेंट काइया ने भी बेहतरीन 55 रनों का योगदान दिया. इसके बाद क्रेग इरविन (59) और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने मोर्चा संभाला. रज़ा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 81 रन कूटे, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 272 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य रखा.
@SRazaB24 our skipper at his brilliant best. An unbeaten 81* off 72 balls, featuring seven 4s and a six, as he led from the front with another composed and commanding innings against Australia at Harare Sports Club. Watch the best bits of his brilliant knock.#ZIMvAUS… pic.twitter.com/Iepeen4ZDc
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बात करें तो तेज गेंदबाज नाथन एलिस सबसे सफल बॉलर रहे, जिन्होंने 3 शिकार किए. उनके अलावा एडम जम्पा और स्पेंसर जॉनसन को 2-2 सफलताएं मिलीं. ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरुआती दोनों वनडे जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही बना चुकी है.
