कोरोना महामारी के दौरान दुनिया की आलोचना से सख्त हुआ चीन का रवैया, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताई वजह
कोरोना महामारी के दौरान चीन को लेकर दुनियाभर में हुई आलोचना का असर उसकी विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय रवैये पर भी पड़ा. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि कैसे महामारी के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद चीन ने बाहरी दुनिया के प्रति सख्त रुख अपना लिया था.
















