बिहार में बड़ा सियासी खेला! दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, राहुल राज की पार्टी में वापसी
बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. दो निर्दलीय विधान पार्षद (MLC) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं. इनमें सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले राहुल राज और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीते बंशीधर ब्रजवासी शामिल हैं.
















