Bigg Boss 20: गुल्लू बने नए कैप्टन, ईशा रिखी के निकले आंसू, किचन पॉलिटिक्स भी शुरू
बिग बॉस के शो के 11वें एपिसोड में घर का माहौल काफी गर्माया हुआ नजर आया, जहां एक तरफ कैप्टेंसी टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहसबाजी हुई, तो वहीं दूसरी तरफ रिश्तों का नया गणित भी देखने को मिला. सलमान खान के इस शो में 'गर्ल्स वर्सेस बॉयज' के मुकाबले ने पूरे घर को दो हिस्सों मे...








